Social Icons

Pages

Wednesday, 31 July 2013

जल्दी ही हिंदुस्तान का नाम दुनिया के नक्से से मिट जायेगा

  नमस्कार दोस्तों पढ़कर अजीब  लग रहा होगा किन्तु यह शत प्रतिशत सत्य है लेकिन आपके मन में सवाल आ रहा होगा  कि  मैं ऐसा  किस आधार पर कह रहा हूँ मैं न  तो कोई वैज्ञानिक हूँ और और न ही कोई शोधार्थी फिर मैं ऐसा  कह रहा हूँ और किस आशय से कह रहा हूँ.  कुछ भी बताने से पहले मैं  बता दूँ मैं एक सीधा साधा सच्चा हिंदुस्तानी हूँ और  आज जो देश की हालत हो रही है वोह किसी से छुपी नहीं हैं हम कश्मीर अलग मांग रहें हैं तेलंगाना अलग मांग रहें हैं  और तो और हम पार्टी के नाम पर धर्म के नाम पर  अलग अलग छोटे छोटे हिस्सों में बंटते जा रहे हैं  यह स्तिथि ठीक वैसे ही होती जा रही है जैसे राजाओं के शासन में थी जहाँ देश कई राज्यों बंटा था और अंग्रेजों ने आकर कब्ज़ा कर लिया और हमने 200 साल गुलामी का दंश सहना पड़ा. अगर हम यूँ ही गुटबाजी करते रहे तो वोह दिन दूर नहीं जब हम फिर से गुलाम हो जायेंगे और कहीं  ऐसा न हो कि  अबकी बार गुलाम हों तो हिंदुस्तान का नाम ही न बदल दिया जाए और इसे दुनिया के नक्से से मिटा दिया जाये। इस बार हम आजाद  होने में 500 साल लग जायेंगे  क्योंकि अब हमारे पास न तो गाँधी हैं और न ही भगत सिंह। अगर हम  वक़्त रहते न सुधरे तो फिर शायद सुधरने का मौका न मिले. हमे एकता की आवश्यकता है आपस में विभाजित हो जाना ठीक नहीं


जय हिन्द

No comments:

Post a Comment